भीमताल | प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध अधिक अधिक से कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है। आदेश के क्रम में जगदीश चन्द्र एसपी क्राईम / ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन तथा
दीपशिक्षा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में भीमताल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । संजीत राठौड़ थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा बाईपास तिराहे से 50 मीटर आगे बाईपास रोड पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त सुमन परियार पुत्र टीकाराम निवासी टीआरसी रोड भीमताल उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया मौके से 108 पाउच ट्रेटा पैक देशी शराब संतरा मार्का बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना भीमताल पर मुकदमा एफआईआर न० 59/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।
भीमताल पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुये एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार कब्जे से 108 ट्रेटा पैक अवैध शराब बरामद |
















Leave a Reply