महिलाओं एवं युवतियों को “गौरा शक्ति” मॉड्यूल की जानकारी देकर कराया गया मोबाइल में रजिस्ट्रेशन ।

पौड़ी  | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में थाना श्रीनगर परिसर में प्रभारी साइबर सैल/सी0आई0यू0 निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली एवं महिला थानाध्यक्ष लक्ष्मी सकलानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में श्रीनगर क्षेत्र के पार्षदों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वाराः-
➡ महिलाओं एवं युवतियों को महिला/बच्चों से संबंधित अपराधों, साइबर अपराधों एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

➡ सभी को “गौरा शक्ति एप” एवं “उत्तराखण्ड पुलिस एप” डाउनलोड करवाकर उसमें उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

➡ गौरा शक्ति मॉड्यूल एवं उसमें उपलब्ध SOS बटन की विशेषताओं को समझाते हुए महिलाओं एवं युवतियों का सेल्फ रजिस्ट्रेशन कराया गया।

➡ साथ ही, अपराधों से बचाव, नशे के दुष्परिणामों एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी उपयोगी जानकारी साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *