पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है । क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस बल द्वारा विगत रात्रि विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निम्न कार्यवाही सुनिश्चित की गई |
नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान:
▪ जनपद के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहन चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से जांच की गई।
▪ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया।
कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करना:
▪ सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
वैधानिक कार्रवाई:
▪ अभियान के दौरान कुल 131 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
▪ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया।
▪ सार्वजनिक स्थलों पर अनुचित व्यवहार करने वाले व्यक्तियों पर संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
जनपद पुलिस की यह कार्यवाही यह सुनिश्चित करती है कि कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने में कोई कोताही न बरती जाए। आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखें ।
















Leave a Reply