नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार जनपद नैनीताल में अवैध सट्टा/जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार जुआ/सट्टे पर लगातार कार्यवाही की जा रही है | पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में प्रभारी थाना बनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग व दबिश की जा रही है।
मामला-1
पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान राजेश गुप्ता पुत्र स्व. बालक राम गुप्ता निवासी चौधरी कॉलोनी गौजाजाली थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 45 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता एवं नगदी ₹13,950/- बरामद हुई।
इस संबंध में थाना बनभूलपुरा पर FIR संख्या 227/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत की गई है।
मामला-2
पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रिजवान पुत्र शाहिद निवासी निसाद स्कूल के पास, इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 30 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता एवं नगदी ₹6,770/- बरामद हुई। इस संबंध में थाना बनभूलपुरा पर FIR संख्या 228/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत की गई है।
















Leave a Reply