“ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत गुमशुदाओं को अपनों से मिलाने में जुटी है पिथौरागढ़ पुलिस गुमशुदा एक नाबालिग व एक महिला सकुशल बरामद |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल टीम गुमशुदाओं को अपनों से मिलाने के प्रयास में लगातार जुटी हुई है । जिस क्रम में विगत दिवस कोतवाली पिथौरागढ़ व थाना जाजरदेवल क्षेत्र से दो गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर अपनों से मिलवाने में पुलिस को सफलता मिली । थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी थी कि उसकी पत्नी रेखा किसी बात से नाराज होकर बिना बताये कहीं चली गयी हैं जिनकी ढूंढ खोज करने पर भी कुछ पता नही चल पा रहा है । उक्त सूचना के आधार पर एसओ जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में उ0नि0 मीनाक्षी मनराल मय टीम द्वारा उक्त महिला को मैनवल व टैक्निकल इनपुट्स के आधार पर ढूंढ खोज करते हुए चण्डाक के पास से बरामद कर लिया है । इसी क्रम में विगत दिवस एक व्यक्ति ने कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री नाराज होकल कहीं चली गयी है । उसका कहीं पता नही चल पा रहा है । एसएचओ कोतवाली ललित मोहन के नेतृत्व में उ0नि0 बबीता टम्टा द्वारा बालिका की तलाश शुरू कर दी तथा सीमावर्ती बैरियरों पर सूचना प्रसारित की । चौकी प्रभारी घाट जितेन्द्र सौराड़ी, का0 संजू राम,का0 सुरेश सिंह आदि द्वारा घाट बैरियर पर वाहनों की गहनता से तलाशी ली । इस दौरान उक्त बालिका एक गाड़ी से बरामद कर लिया ।उक्त दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *