पौड़ी | आगामी त्योहारों एवं शादी के सीजन के मद्देनजर बैंकों में होने वाली भीड़-भाड़ और बढ़ते लेन-देन को देखते हुए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में थाना स्तर पर पुलिस टीमें लगातार बैंकों, एटीएम व सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच कर रही हैं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसर एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है ।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बैंक कर्मियों और आम नागरिकों को सतर्क व सजग रहने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। ग्राहकों को लेन-देन के दौरान अपने आसपास पर नज़र रखने, किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने और अपने पासबुक, मोबाइल नंबर अथवा एटीएम पिन जैसी निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही, बैंक प्रबंधकों को भी सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से कार्यशील रखने और सुरक्षा गार्ड को सक्रिय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया
पौड़ी पुलिस की बैंकों एटीएम व सीसीटीवी कैमरों की सघन चेकिंग जारी ।
















Leave a Reply