पौड़ी पुलिस ने चोरी सम्बन्धी प्रकरण में 01 वारण्टी को किया गिरफ्तार।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ न्यायालयों से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित कराने हेतु सभी थाना प्रभारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी द्वारा जारी NBW फौजदारी वाद संख्या- 681/2025,धारा-303(2)317(2),BNS से सम्बन्धी अभियुक्त अमन, निवासी- चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अमन को आज न्यायालय पौड़ी में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।

नाम पता अभियुक्त
1.अमन पुत्र श्री पंकज प्रसाद, निवासी- चंद्रेश्वर नगर चंद्रभागा ऋषिकेश, जनपद-देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *