पिथौरागढ़ | आज पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, परवेज अली द्वारा थाना गंगोलीहाट व चौकी पनार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया |
🔸 मालखाना, थाना कार्यालय एवं अभिलेखों का रख-रखाव
🔸 आर्म्स-एम्युनेशन एवं आपदा उपकरणों की स्थिति
🔸 सी.सी.टी.एन.एस. सिस्टम की कार्यप्रणाली
🔸 थाना परिसर, भोजनालय एवं कर्मचारी बैरक का निरीक्षण
थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की जानकारी लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए कि:
➡ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त निवारक कार्रवाई करें।
➡ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रतिदिन क्षेत्र में सघन चेकिंग करें।
▪ ओवरलोडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड आदि पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
▪ चरस, स्मैक, शराब तस्करी व अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाएं।
➡ कर्मचारियों का सम्मेलन:
निरीक्षण के दौरान, पुलिस उपाधीक्षक महोदय ने सभी कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
➡ विशेष निर्देश:
सभी कर्मचारियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और अनुशासन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
















Leave a Reply