एसपी के कुशल मार्गदर्शन में पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता लॉकअप से भागने के मामले में एक महिला सहित कुल दो को अदालत ने सुनाई 2-2 साल की सजा |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एसपी रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अभियुक्ता अनुष्का बुड़ाथोकी पुत्री उत्तम सिंह बुड़ाथोकी निवासी दुमलिंग वार्ड 2, दार्चुला नेपाल, व रवि भट्ट उर्फ रविन्द्र भट्ट निवासी चलियागांव पो0 तड़ीगांव थाना थल पिथौरागढ़ को लॉकअप पिथौरागढ़ से भागने के जुर्म में दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने आज 2-2 साल की सजा सुनाई गई है । मामले का विवरण- अभियुक्ता अनुष्का बुड़ाथोकी जो वर्ष 2021 में चरस के मामले में न्यायिक बन्दी गृह पिथौरागढ़ में बन्द थी जिस मामले में अभियुक्ता को दोषी पाये जाने पर कोर्ट ने 20 साल की सजा व 1 लाख जुर्माना की सजा सुनाई । अभियुक्ता बन्दी गृह पिथौरागढ़ से भाग गयी थी, जिसके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 216/224/225 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि रविन्द्र भट्ट उपरोक्त ने उसे भागने में मदद की थी । उ0नि0 बबीता टम्टा द्वारा उक्त मामले में उत्कृष्ट विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया । मामले की पैरवी सहायक अभियोजन अधिकारी रितेश वर्मा द्वारा की गयी । मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ संजय सिंह ने अभियुक्ता अनुष्का बुड़ाथोकी व रविन्द्र भट्ट को दोषी ठहराते हुए 2-2 साल की सजा सुनाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *