रामनगर पुलिस ने क्षेत्र में गुण्डागर्दी करने वाले आरोपी को अवैध तमंचे सहित दबोचा |

नैनीताल  | विगत कुछ समय से क्षेत्र में एक व्यक्ति के गुण्डागर्दी करने तथा अवैध तमंचे के साथ घूमने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही प्रारम्भ की गई । चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तेलीपुरा रोड पर बलवीर सिंह उद्यान गेट के पास से अल्फेज पुत्र रफीक निवासी आरटीओ रोड, शंकरपुर भूल, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना रामनगर पर FIR संख्या 348/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत की गई है।

गिरफ्तारी टीम

* उ0नि0 सादिक हुसैन
* कानि0 विपिन शर्मा
* कानि0 बिजेन्द्र गौतम
* कानि0 संजय सिंह
*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *