काठगोदाम | प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है । प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान शीश महल गैस गोदाम के पास खंडहर काठगोदाम नीरज रावत पुत्र खीम सिंह रावत निवासी कृष्णा विहार फेस 1 कैनाल रोड नैनीताल के कब्जे से 4.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है । उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 121/2025 धारा 8/21 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया
।
काठगोदाम पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply