पौड़ी | यंत्र, शिल्प और निर्माण कला के अधिष्ठाता देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती के पावन अवसर पुलिस लाईन पौड़ी में विधिवत पूजन-अर्चन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम अभियंता और शिल्पकार माना जाता है। वे दिव्य निर्माण कला, वास्तुकला और यांत्रिक विज्ञान के अधिष्ठाता देवता के रूप में पूजे जाते हैं। परंपरा अनुसार इस दिन शस्त्र, औजार, यंत्र और मशीनों की पूजा कर उनसे शक्ति, सृजनशीलता और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। यह उत्सव कर्मठता, कार्यकौशल और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है । इस पावन अवसर पर पुलिस लाइन पौड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनुप काला व पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी
त्रिवेन्द्र सिंह राणा के साथ ही समस्त पौड़ी पुलिस द्वारा सपरिवार मंत्रोचार और वैदिक परंपराओं के बीच भगवान विश्वकर्मा की आराधना की गई। इसके उपरान्त पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार, परिवहन शाखा एवं अन्य उपकरणों का विधिपूर्वक पूजन किया गया । इसी क्रम में जनपद के थानों, फायर स्टेशनों एवं अन्य शाखाओं में भी भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया ।
पुलिस लाइन पौड़ी में शस्त्र, वाहन व यंत्रों की आराधना कर कर्तव्य और कर्मठता का लिया भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद ।
















Leave a Reply