नैनीताल पुलिस का नशे पर बड़ा वार – 03 अभियुक्त गिरफ्तार चोरगलिया पुलिस ने चैकिंग के दौरान 18.70 ग्राम स्मैक व 40 लीटर अवैध शराब की बरामद |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी लालकुंआ दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में और थाना प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मादक पदार्थों व अवैध शराब की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18.70 ग्राम स्मैक तथा लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है ।

प्रकरण – 1:

पुलिस टीम द्वारा थाना चोरगलिया से चार सौ मीटर चोरगालिया की ओर वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त जीवन सिंह बिष्ट पुत्र उदय सिंह बिष्ट, निवासी कटघरिया चौराहा, थाना मुखानी जनपद नैनीताल को 9.24 ग्राम स्मैक तथा अभियुक्त महेंद्र सिंह अन्ना पुत्र मान सिंह अन्ना, निवासी ऊंचापुल, थाना मुखानी जनपद नैनीताल को 9.46 ग्राम स्मैक व वाहन UK04AL-1676 से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना चोरगलिया पर FIR नंबर 87/2025 धारा 8/21/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

प्रकरण – 2

पुलिस टीम ने अभियुक्त परमजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम बसगर, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर को 83 पाउच (लगभग 40 लीटर) अवैध कच्ची शराब तथा वाहन UK06BF-5341 के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना चोरगलिया पर FIR नंबर 88/2025 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *