शराब पीकर वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर पौड़ी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी ।

पौड़ी | शराब पीकर वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर पौड़ी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी । शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 15 (कोटद्वार-08, यातायात कोटद्वार-04, पौड़ी-02, लक्ष्मणझूला-01) वाहन चालकों के वाहन सीज करने के साथ-साथ डीएल किये निरस्त । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 चालकों पर लगाया चालान, चालकों को सड़क सुरक्षा सर्वोपरि का पढ़ाया पाठ । नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर यातायात कोटद्वार पुलिस ने की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही । सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का सख्त रुख जारी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *