पौड़ी पुलिस ने 3.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01युवक को किया गिरफ्तार हरिद्वार से स्मैक लाकर श्रीनगर में उच्च दाम पर सप्लाई करने की थी साजिश ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा “नशामुक्त अभियान के अंतर्गत जनपद में मादक पदार्थों एवं ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध रूप से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध सघन चैकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए । उक्त निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा थाना श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत कीर्तिनगर पुल तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक युवक फारुख,निवासी- लंढौरा,जनपद हरिद्वार को 3.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0- 58/2025, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है साथ ही गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक को लंढौरा मंगलौर से खरीदकर श्रीनगर मे उच्च दामों पर बेचने के उद्देश्य से लाया था। पुलिस द्वारा इस संबंध में भी विस्तृत जाँच की जा रही है । जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूकता एवं कांउन्सलिंग जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है । नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत कोतवाली श्रीनगर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए इस वर्ष 2025 में अब तक कुल 07 अभियोग पंजीकृत कर 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

अभियुक्त का नाम पता*
फारुख (उम्र 23 वर्षः पुत्र इस्लाम, निवासी- लंढौरा मंगलौर थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद- हरिद्वार

बरामद माल
3.50 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 1.5 लाख रू0/-)

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 58/2025, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *