नैनीताल |
प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शहर में अराजकतत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन रोमियो अभियान निरंतर चलाया जा रहा है । इसी क्रम में तल्लीताललाल क्षेत्र, हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर प्रभावी अभियानचलाकर व्यापक कार्यवाही की गई । अभियान का नेतृत्व डॉ0 जगदीश चंद्रा एसपी क्राइम/ यातायात हल्द्वानी एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य, सीओ सिटी नितिन लोहनी दीपशिखा अग्रवाल सुमित पांडे तथा संबंधित थाना प्रभारी द्वारा अपनी-अपनी टीमों के साथ किया गया | हल्द्वानी क्षेत्र में मंडी, टीपी नगर, हीरानगर, कैंसर हॉस्पिटल तिराहा, मंगल पड़ाव और सिंधी चौक तिराहा के आसपास अभियान चलाकर 63 चालकों पर कार्रवाई की गई तथा 12 वाहन सीज किए गए । सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर उत्पात मचाने वाले 36 अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की गई । नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र में 05 लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई और 27 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ₹6,500 जुर्माना वसूल किया गया ।
कुल कार्यवाही
मो0वा0 अधि0 में चालान- 69
नशे में वाहन चलाने वाले 01 व्यक्तियों को गिरफ्तार
पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही- 63 जुर्माना-22,000 रुपये
नैनीताल पुलिस का संदेश-
महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, समाज में शांति और व्यवस्था बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
यातायात नियमों का पालन करें
नशे से दूर रहें, खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ।
अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, अपराध और अराजकता को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
















Leave a Reply