नशा तस्करों की धर पकड़ में पौड़ी पुलिस को मिली सफलताः 7.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में मादक पदार्थों एवं ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 7.85 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति शेरखान,निवासी-कोटद्वार को B.E.L मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोट्द्वार में मु0अ0सं0 -226/2025, धारा- 8/21 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 -226/2025, धारा- 8/21 NDPS ACT

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
शेर खान पुत्र अब्दुल करीम, निवासी- जौनपुर कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।

बरामद माल
7.85 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 2,35,500)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *