पौड़ी पुलिस का वारण्टियों की गिरफ्तारी का क्रम लगातार जारी, 03 फरार वारण्टियों की हुई गिरफ्तारी चेक बाउंस मामले में 02 वारण्टियों व शराब तस्करी में लगातार सक्रिय रहने वाले 01 वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं । जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW,वाद संख्या-892/21,धारा- 138 NI Act से सम्बंधित अभियुक्ता रेहाना, वाद संख्या- 2299/22, धारा- 138 NI Act से संबंधित अभियुक्त सुन्दर कुमार व वाद संख्या-1367/19,धारा, 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारण्टी अभियुक्त गुरजीत सिंह को  कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनों वारण्टियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्तगण
1. रेहाना पत्नि सलीम, निवासी- निकट छोटी मस्जिद, आमपडाव कोटद्वार।
2. सुन्दर कुमार पुत्र सीता राम, निवासी- सुरभि विहार कॉलोनी कोटद्वार।
3. गुरजीत सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह, निवासी- वीरभान बढ़ापुर, बिजनौर उ0प्र0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *