सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस ने जगह-जगह नाकाबन्दी कर, नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 211 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखें। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं। इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विगत देर रात्रि तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबन्दी कर एल्कोमीटर से वाहन चालकों की चैकिंग की तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने तथा सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 211 लोगों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *