रामनगर पुलिस ने घर के पीछे खेतों से शराब खाम से भरे 06 टयूब में 180 लीटर शराब खाम के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

रामनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्यवाही करने के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में अभियान चलाकर बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी करैलपुरी , रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार करते हुए अभि0 के कब्जे बड़ी मात्रा में शराब खाम बरामद की गयी । उक्त घटनाक्रम में अभियुक्त कुलदीप सिंह उपरोक्त के द्वारा लगातार कच्ची शराब खाम बेचने तथा बड़े पैमाने पर तस्करी करने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं , जिस पर लगाम लगाने तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सूचना संकलन कर अभियुक्त के मसकन तथा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी तो अभियुक्त कुलदीप सिंह के घर के पीछे खेतों से शराब खाम से भरे 06 टयूब कुल 180 लीटर शराब खाम नाजायज बरामद की गयी । अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा एफ आई आर नं0 330/25 धारा 60(1) आब0अधि0 पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *