काठगोदाम | पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरिद्वार के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक जीआर
पी के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी के निकट पर्यवेक्षण में रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर जीआरपी थाना काठगोदाम द्वारा रेलयात्रियों, कुलियों, वाहन चालकों, वेंडरों व सफाई कर्मियों को किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ, शराब,बीड़ी, पान, तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान आदि से दूर रहने हेतु जागरूक किया व यात्रियों यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान ज्वेलरी आदि को सुरक्षित रखने हेतु जानकारी दी गई ।साथ ही बैनरों के माध्यम से रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर आने-जाने वाले यात्रियों को जागरूक किया गया तथा यात्रीगणों को सार्वजनिक स्थान रेलवे स्टेशन या यात्रा के दौरान ट्रेन में नशा करते पाए तो राष्ट्रीय मादक पदार्थ हेल्पलाइन- MANAS helpline(1933) पर संपर्क कर सूचना दे ।
रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर यात्रियों/वाहन चालकों/वेंडरों को नशा/मादक पदार्थों के विरुद्ध किया जागरूक |
















Leave a Reply