नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों से शत-प्रतिशत संपर्क कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया जा रहा है। साथ ही थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत स्कूल-कॉलेजों में जाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें । इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र व एसपी क्राइम/यातायात डॉ0 जगदीश चंद्र के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। कोतवाली रामनगर- प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुनील धानिक द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व उत्तराखंड पुलिस ऐप की जानकारी दी गई । थाना तल्लीताल- थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल के नेतृत्व में अ0उ0नि0 अंजुला जॉन द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानका
री दी गई । उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को बताया कि अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर कभी भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। साथ ही किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
कोतवाली कालाढूंगी प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में उ0नि0 देवेंद्र राणा ने जीआईसी, जीजीआईसी व डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध रोकथाम, हेल्पलाइन नंबर 1930, 112, उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी व उनकी समस्याएं सुनीं।
तथा चौकी प्रभारी ने राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने व साइबर क्राइम से बचाव संबंधी जानकारी दी।
कोतवाली भवाली- प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा व उ0नि0 आसिफ ने वरिष्ठ नागरिकों को नशे व साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी देते हुए किसी भी मदद के लिए पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रोत्साहित किया।
कोतवालीहल्द्वानी – प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हीरानगर श्री कृपाल सिंह ने KVM स्कूल के छात्र-छात्राओं व स्टाफ को नशे से होने वाले नुकसान, यातायात नियम व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
इस प्रकार पुलिस द्वारा वृद्ध नागरिकों के बीच पहुँचकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया जा रहा है तथा युवाओं को नशे और साइबर अपराधों से बचाव हेतु निरंतर जागरूक किया जा रहा है।
















Leave a Reply