देहरादून में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय /वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2025 में हेड कांस्टेबल रवि राणा एवं महिला फायरमैन अर्चना चौधरी ने फिर जीता मेडल |

नैनीताल | जनपद देहरादून में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय / वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस से 02 पुलिस कर्मियों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है । प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में हेड कांस्टेबल रवि राणा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल एवं महिला फायरमैन अर्चना चौधरी ने 60 केजी भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया। इस बार दोनों पुलिस कर्मियों ने पुनः ब्रॉन्ज पदक हासिल किया है । प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा दोनों पुलिस कर्मियों को प्रतियोगिता में लगातार शानदार प्रर्दशन की प्रशंसा कर उन्हें बधाई दी गई है तथा अन्य पुलिस कर्मियों को भी खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरणा लेने ओर फिट इंडिया मूवमेंट की ओर अग्रसर होने के लिए खेल भावना को विकसित करने हेतु प्रेरित किया गया है। समस्त नैनीताल पुलिस परिवार द्वारा भी दोनों पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं दी गई हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *