नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार यातायात नियमों का पालन कराए जाने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आज डॉ जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल पर्यवेक्षण तथा
नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में निरीक्षक यातायात शिवराज सिंह एवं यातायात पुलिस हल्द्वानी टीम द्वारा शहर हल्द्वानी में नैनीताल रोड में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । नैनीताल रोड में स्थित नगर निगम के सामने वाहन चेकिंग के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 27 वाहन चालकों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 46 वाहन चालकों कुल 73 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया ।
नैनीताल यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 73 वाहन चालकों के चालान |
















Leave a Reply