पिथौरागढ | पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना की खुली भर्ती प्रक्रिया सफलता पूर्वक संपन्न हो रही है। भर्ती में देशभर से आए युवाओं की भारी संख्या को देखते हुए, पिथौरागढ़ पुलिस ने 24 घंटे सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखी।
➡ पुलिस अधीक्षक का नेतृत्व और प्रयास
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने स्वयं भर्ती स्थल पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया। अत्यधिक भीड़भाड़ और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए उनके कुशल नेतृत्व में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए।
➡ कड़ी सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन
क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थानों के एसएचओ और पुलिस बल ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन और एसओ जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई।
एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह, एसओ नाचनी मंगल सिंह, एसओ थल अम्बी राम, एसओ बेरीनाग श्री महेश चन्द्र, एसओ कनालीछीना श्री दिनेश चन्द्र सिंह, एसओ डीडीहाट सुरेश कम्बोज, और एसओ बलुवाकोट हरीश सिंह सहित अन्य पुलिस, पीएसी, और फायर सर्विस कर्मियों ने तत्परता और समर्पण से ड्यूटी निभाई।
पूर्व सैनिक संगठन ने की सराहना
आज पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक रेखा यादव को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना की । उन्होंने कहा, “पुलिस की सक्रियता से अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और नागरिकों में विश्वास बढ़ा है।”
एसपी ने व्यक्त किया आभार
पुलिस अधीक्षक ने संगठन की सराहना के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि पिथौरागढ़ पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की, ताकि जिले को अपराध मुक्त बनाया जा सके । इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी मेजर (से0नि0) ललित सामन्त (अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन), केप्टन (से0नि0) धरम सिंह, केप्टन (से0नि0) ललित सिंह (सेना मेडल), सुबेदार (से0नि0) दिवाकर सिंह, सुबेदार (से0नि0) खनका, सुबेदार (से0नि0) राजेन्द्र जोरा, नायब सुबेदार (से0नि0) राजेन्द्र जोशी, केप्टन (से0नि0) लक्ष्मण सिंह, व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
















Leave a Reply