पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनो में ओवर लोडिंग करने वाले वाहन चालकों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग करके शांन्ति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 04 वाहन चालकों (कोटद्वार-03 व लक्ष्मणझूला-01) के वाहनों को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी साथ ही ओवर लोडिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 08 वाहन चालकों (कोटद्वार-04, यातायात श्रीनगर-02,यातायात कोटद्वार-01 व लक्ष्मणझूला-01) के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 02 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही ।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों के वाहनों को किया सीज, साथ ही वाहनों में ओवर लोडिंग करने वाले कुल 08 वाहन चालको के विरूद्ध की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही ।
















Leave a Reply