रामनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों पर रोकथाम हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई । पुलिस टीम द्वारा श्याम प्लाईवुड फैक्ट्री के पास अभियुक्त आसिफ s/o शाकिर हुसैन, निवासी काली बस्ती चिल्किया कुल 4.128 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थाना रामनगर पर धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
रामनगर पुलिस की कार्यवाही, अवैध गांजा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार |
















Leave a Reply