सवारियों की जान जोखिम में डालने वाले बस ड्राइवर की बस को पौड़ी पुलिस ने किया सीज़, DL भी हुआ निरस्त ।

पौड़ी | जनपद में हुई भारी वर्षा से अलकनन्दा नदी का जलस्तर बढ़ने से धारी देवी मन्दिर के पास नदी का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुँच गया और मार्ग जलमग्न हो गया था । इसी बीच एक बस चालक ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस को जबरदस्ती जलमग्न सड़क से पार करवा दिया। यह खतरनाक “स्टंट” सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । श्रीनगर पुलिस द्वारा इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वायरल फुटेज एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच में उक्त बस (संख्या UK 15 PA 0403) और चालक की पहचान की गई और NIT श्रीनगर पर उक्त वाहन को रोका गया। बस चालक प्रवीण निवासी छिनका, चमोली व परिचालक महेन्द्र सिंह निवासी लाता, थाना जोशीमठ के विरुद्ध धारा 179/184/207 MV Act के अंतर्गत चालान कर बस को सीज किया गया तथा चालक के DL निरस्त करने की रिपोर्ट भी भेजी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *