श्रीनगर | रात्रि को कोतवाली श्रीनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि बस अड्डा पौड़ी-श्रीनगर के पास कुछ युवक शराब पीकर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना श्रीनगर से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और मौके की स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस टीम द्वारा आपस में लड़-झगड़ शांति भंग कर रहे चारों युवकों (आशिष भण्डारी, प्रियाशु, प्रका
श व आशिष ममगाई) को गिरफ्तार किया गया। युवकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है। पौड़ी पुलिस का कड़ा संदेश आमजन की शांति व सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा ।
नाम पता हुडदंगी
1. आशिष भण्डारी पुत्र मकेश भण्डारी निवासी पोखरी चमोली
2. प्रियाशु पुत्र खातिम निवासी गोल्यू काण्डई पौडी गढवाल
3. प्रकाश पुत्र मोहन सिंह निवासी कीर्तिनगर तिबोरा पौडी गढवाल
4. आशिष ममगाई पुत्र चेतनलाल निवासी पंतनगर टिहरी गढवाल
















Leave a Reply