फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही, आपदा प्रबंधन कौशल और सामूहिक समर्पण से बाधित हुए मार्ग को पुनः किया गया सुचारू ।

पौड़ी | कन्ट्रोल रूप द्वारा फायर स्टेशन पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई कि नया बस अड्डा के पास पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूर्णतः बाधित हो गया और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन पौड़ी से एक रेस्क्यू टीम आपदा उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर स्थिति का त्वरित आकलन किया गया तथा मार्ग अवरोध को हटाने का कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने अपनी कुशलता व त्वरित कार्यशैली का परिचय देते हुए आधुनिक वुडन कटर मशीन की सहायता से गिरे हुए पेड़ को छोटे–छोटे टुकड़ों में काटकर मार्ग से हटाया। साथ ही, मार्ग पर आए मलबे को भी जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। इन त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप थोड़ी ही देर में अवरुद्ध मार्ग को साफ कर दिया गया और वाहन यातायात को पूर्णतः सुचारू कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *