नैनीताल पुलिस का जुआ-सट्टे पर शिकंजा एक अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी बरामद |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में सट्टा एवं जुआ की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग/देखरेख शान्ति व्यवस्था के दौरान एक अभियुक्त असगर अली पुत्र सज्जाद अली निवासी बुध बाजार थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 52 वर्ष को पटरी के किनारे टिन शेड के पीछे बुध बाजार बनभूलपुरा से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं नगदी ₹2230 के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 215/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।


अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *