कोटद्वार पुलिस ने सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार |

कोटद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील कर, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए । इसी क्रम में, कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने न्यायालय नजीबाबाद, जनपद बिजनौर से जारी वारंट वाद संख्या-150/2016, धारा- 279, 304(A), 338 IPC, से सम्बन्धित अभियुक्त विक्रम सिंह जो कि लम्बे समय से फरार चल रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.08.2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय नजीबाबाद के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानक कार्यवाही की जा रही है

नाम पता अभियुक्त
विक्रम सिंह पुत्र अनसूईया सिंह, निवासी- सिद्धबली रोड कोटद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *