नैनीताल |
सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जिले के प्रत्येक स्कूल, कॉलेजों में यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं । इन निर्देशों के अनुपालन में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, नितिन लोहनी सीओ ट्रैफिक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा शिवराज सिंह, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा आज रा0क0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपल पोखरा हल्द्वानी में यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया । विद्यालय में उपस्थित सभी छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । सभी को यातायात सकेंतो के बारे में जानकारी देकर उन्हें रोड ऐक्सिडेंट से बचने हेतु तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, खतरनाक तरीके/ जिकजैक तरीके से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, दुपहिया वाहन में दो सवारी से अधिक न बैठाने हेतु जागरूक किया। सभी को गुड सेमेरिटन स्कीम की जानकारी दी गई साथ ही मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199A के तहत, यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके माता-पिता या अभिभावक को दंडित किया जा सकता है, जिसमें 3 साल तक की सजा और 25,000 रुपये तक का जुर्माना है, आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। किसी भी परेशानी अथवा आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करने की अपील भी की गई |
नैनीताल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान यातायात पुलिस ने रा० कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपल पोखरा हल्द्वानी की छात्राओं को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक |













Leave a Reply