नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वर्तमान समय में प्रचलित साईबर अपराधों की रोकथाम करने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में सुमित पांडे सीओ साइबर के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक साइबर सेल प्रभारी
हरपाल सिंह के नेतृत्व में जनपद की साईबर सैल टीम में नियुक्त हेड कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह, संदीप कुंवर और परमदीप द्वारा आईटीबीपी बटालियन लालकुआं मे जाकर जवानो को सोशल मीडिया में साइबर टेररिज्म, हनी ट्रैप, ओनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सिम स्वेप, इ-सिम धोखाधड़ी के सबन्ध मे विस्तृत आवश्यक जानकारी “Do’s or Don’t” के सन्दर्भ मे प्रदान की गई। सभी को साईबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए साथ ही अपने साथियों और परिजनों को भी जागरूक करने की अपील की । नैनीताल पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है ।
नैनीताल पुलिस साईबर जागरूकता, साइबर टीम ने आईटीबीपी के जवानों को साईबर अपराधों के संबंध में किया जागरूक |
















Leave a Reply