नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा
सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही की गयी है | पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सिकन्दर पुत्र साबिर, निवासी- चैनल गेट, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, उम्र- 35 वर्ष को गौलापार्किंग में खड़ी गाड़ियों की आड़ से अवैध नशे के इंजेक्शन सहित गिरफ्तार किया गया ।
बरामदगी –
* 10 इंजेक्शन Buprenorphine Hydrochloride – 02 ml
* 12 इंजेक्शन Pheniramine Maleate (AVIL) – 10 ml
बरामदगी- कुल- 22 नशे के इंजेक्शन
उक्तअभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में धारा 8/22 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।
















Leave a Reply