पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को बाहरी राज्यों से जनपद पौड़ी में आने वाले, निवासरत एवं कार्यरत व्यक्तियों जैसे श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों का अपने अपने थाना क्षेत्रों में सत्यापन की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं । जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम गठित कर वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया तथा कुल 87 लोगों का सत्यापन किया गया तथा 81 पुलिस एक्ट के तहत 9लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई।सत्यापन अभियान के दौरान मकान मालिकों को किराएदारों का सत्यापन करने हेतु भी प्रेरित किया गया। अपराधियों पर रोकथाम हेतु पौड़ी पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। यदि आपको अपने आसपास कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो नजदीकी थाना अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें ।
आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु रविवार को वृहद स्तर पर चला पौड़ी पुलिस का सत्यापन अभियान ।
















Leave a Reply