श्रीनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के दिशा-निर्देशन में फायर यूनिट श्रीनगर द्वारा श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं पर्वत फिलिंग स्टेशन श्रीनगर में फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में फायर टीम थलीसैंण द्वारा जिला सहकारी बैंक थलीसैंण का भी अग्नि सुरक्षा निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। साथ ही संस्थानों में कार्य
रत कर्मचारियों को अग्निशमन संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। जनपद में लगातार इस प्रकार के निरीक्षण एवं प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्थान स्तर पर अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, ताकि किसी भी आकस्मिक अग्निकांड की स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति की हानि को न्यूनतम किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाही
•संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं पर्वत फिलिंग स्टेशन में उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की कार्यशील स्थिति की जांच की गई।
•उपकरणों में कमी पाए जाने पर संबंधितों को उन्हें रिफिल/सुधार कराने हेतु निर्देशित किया गया।
•अग्निकांड जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों (फायर एक्सटिंग्विशर आदि) के सही संचालन की जानकारी दी गई।
•कर्मचारियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण देकर आग लगने की स्थिति में तुरंत की जाने वाली कार्यवाही सिखाई गई।
•किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने पर तत्काल 112 आपातकालीन नंबर पर सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया।
















Leave a Reply