पौड़ी पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित 01 वारण्टी को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढवाल के द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ  न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट(NBW) शत प्रतिशत तामील हेतु निर्देश दिये गये है । जिसके क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लैन्सडाउन द्वारा जारी गैर जमानती वारण्ट वाद संख्या-71/2024, धारा-181/192/185/207 MV Act से सम्बन्धित वारण्टी संतोष कुमार, निवासी- जयहरीखाल, लैन्सडाउन को जयहरीखाल सुमाडी मार्ग से गिरफ्तार किया गया| गरफ्तारअभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवशयक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


नाम पता अभियुक्त
संतोष कुमार (उम्र 28 वर्ष) पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह, निवासी- सुमाडी तल्ली जयहरीखाल, थाना- लैन्सडाउन, जनपद पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *