“पिथौरागढ़ पुलिस का सख्त एक्शन: नशे में वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई ” |

पिथौरागढ़ | जिला पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ के पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है । थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में, पुलिस टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक दीपक लाल निवासी देवलथल, थाना थल, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उनका वाहन सीज किया गया । इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 121 व्यक्तियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई ।

पुलिस कप्तान का संदेश:
• “जनहित में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़क पर अनुशासन और शांति बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि वे कानून का पालन करें, सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *