“थाना झूलाघाट और चौकी वड्डा का औचक निरीक्षण: सीओ परवेज अली ने दिए सख्त दिशा-निर्देश” |

पिथौरागढ़ | पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली द्वारा विगत दिवस थाना झूलाघाट एवं चौकी वड्डा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने और चौकी में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

➡ निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:

▪ थाना मालखाना, कार्यालय एवं उपकरणों की जांच:
▪ मालखाना, आर्म्स-एम्युनेशन, आपदा उपकरण, अभिलेख, सीसीटीएनएस प्रणाली, थाना भोजनालय, कर्मचारी बैरक एवं थाना परिसर की गहन जांच की गई।
▪ थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान:
▪ नियमित सफाई सुनिश्चित करने और इसे बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
▪ हिस्ट्रीशीटर्स और अपराधियों की जानकारी:
▪ थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की जानकारी ली गई।
➡ थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश:
▪ प्रत्येक दिवस सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश।
▪ एल्कोमीटर का उपयोग कर नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई।
▪ आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी लेकर अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई।
➡ कर्मचारियों से संवाद:
▪ कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई।
▪ उचित समाधान का आश्वासन देकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया गया।
पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली ने सभी अधीनस्थों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहते हुए जनहित में बेहतर पुलिसिंग का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *