सरे आम उत्पात मचाने वाले दो लोगों को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने धारा 172 बीएनएसएस के तहत किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | आज थाना गंगोलीहाट पुलिस को सूचना मिली कि दो लोगों ने आपस में लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाया हुआ है । सूचना पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक मय टीम के मौके पर पहुँचे, जहां दोनों 1- विरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम कोठेरा गंगोलीहाट, 2-मो0 कलुआ अंसारी निवासी ग्राम काकरखेड़ा थाना डिलारी मुरादाबाद उ0प्र0 को समझाने का प्रयास किया गया । उक्त दोनों पुलिस की बात नही मान रहे थे तथा और अधिक उत्तेजित होने लगे । पुलिस टीम ने 172 बीएनएसएस की शक्ति का प्रयोग कर दोनों को हिरासत में लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *