“ऑपरेशन स्माइल” के तहत बिछड़ों को अपनों से मिलाने में जुटी पिथौरागढ़ पुलिस यातायात पुलिस कर्मियों ने परिजनों से बिछड़ी बच्ची को उसके पिता से मिलाकर लौटाई चेहरे की मुस्कान |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में संचालित “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य जारी है। इसी कड़ी में, एक व्यक्ति रोडवेज स्टेशन पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के पास पहुँचा और बताया कि उसकी 6 साल की बच्ची उसके साथ मार्केट आयी थी तथा दुकान का सामान लेने के लिये उसे थोड़ी देर के लिये रोडवेज के पास बैठाया । बच्ची कहीं चली गयी है जिससे वह काफी परेशान हैं । यातायात व सीपीयू में नियुक्त पुलिस कर्मी हे0 का0 संजय पन्त, का0 संजय महर, का0 संजय महर, का0 अर्जुन आर्या द्वारा तुरन्त वायरलैस सैट के माध्यम से कन्ट्रोल रूम को सूचना दी तथा स्वयं उक्त बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी । उक्त बच्ची भटकते हुए सिल्थाम के पास पहुँच गयी थी, जिसे पुलिस कर्मियों ने सकुशल बरामद कर तथा उसके पिता के सुपुर्द किया । परिजनों ने इस संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की।
“ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत पुलिस का यह सराहनीय प्रयास समाज में विश्वास और सुरक्षा का संदेश दे रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *