4.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर हिस्ट्रीशीटर को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत रात्रि में चैकिंग के दौरान नशा तस्कर वसीम पुत्र मुख्तियार को 4.45 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाए हुए 54,000 रुपए तथा 03 अदद मोबाइल के साथ कौड़ियां कैंप जाने वाले कच्चे रास्ते के पास गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. वसीम पुत्र मुख्तियार, निवासी-दाल मिल गली, कौड़ियां, कोटद्वार।

बरामद माल का विवरण
1. 4.45 ग्राम अवैध स्मैक।
2. 54,000 हजार रु0।
3. 03 मोबाइल फोन।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त
1. मु0अ0सं0-161/17, धारा-379,411IPC
2. मु0अ0सं0-156/18,धारा-8/20 NDPS Act
3. मु0अ0सं0-247/18,धारा-110 (G) Crpc
4. मु0अ0सं0-187/19,धारा-379,411 IPC
5. मु0अ0सं0-08/19,धारा-25 आर्म्स एक्ट।
6. मु0अ0सं0-55/20,धारा-25 आर्म्स एक्ट।
7. मु0अ0सं0-141/20धारा-380,457,411 IPC
8. मु0अ0सं0-333/20,धारा-379,411 IPC
9. मु0अ0सं0-209/20
10. मु0अ0सं0-330/20,धारा-3/4 गुण्डा अधि0।
11. मु0अ0सं0-146/21,धारा-374,411 IPC
12. मु0अ0सं0-181/24,धारा-10 गुण्डा एक्ट।
13. मु0अ0सं0-518/19,धारा-160 IPC (थाना सेक्टर-31 फरीदाबाद)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *