नैनीताल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक |

नैनीताल | सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जिले में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं । इन निर्देशों के अनुपालन में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल नितिन लोहनी सीओ ट्रैफिक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा शिवराज सिंह, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा हल्द्वानी शहर के सरगम टेंपो स्टैंड/ रुद्रपुर मैजिक स्टैंड में वाहन चालकों के लिए यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया । सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी को हिदायत दी गई कि नो एंट्री जोन में वाहन न चलाए तथा नो पार्किंग में खड़ा न करें अन्यथा दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। सभी से शहर की सुगम यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *