पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के सुरक्षा टीमें रवाना, कोटाबाग, हल्द्वानी, भीमताल व रामनगर में सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ कर मतदान स्थलों को किया रवाना |

नैनीताल  | जिले के कोटाबाग हल्द्वानी भीमताल व रामनगर के विभिन्न मतदान स्थलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के द्वितीय चरण की मतदान प्रक्रिया के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं प्रमोद कुमार साह सीओ भवाली द्वारा ब्लॉक भीमताल में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी (नोडल अधिकारी निर्वाचन) एवं नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं द्वारा कोटाबाग एवं सुमित पांडे सीओ रामनगर द्वारा रामनगर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के मतदान प्रक्रिया की ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग में सभी सुरक्षा कर्मियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन/उपबंधों के अनुसार सतर्कता और मुस्तैदी के साथ निर्वाचन ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए ।

▪सभी सुरक्षा कर्मियों को निष्पक्ष एवम् शांतिपूर्ण निर्वाचन की शुभकामनाएं देकर निर्वाचन ड्यूटी हेतु रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों को ले जा रही वाहनों के चालकों को भी एल्कोमीटर से चेक करवाकर गंतव्य स्थलों को भेजा गया । निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमों को रवाना कर मतदान स्थलों में जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है ।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु निम्नलिखित पुलिस बल तैनात किया गया है:–

▪राजपत्रित अधिकारी–06
▪निरीक्षक–12
▪उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक–115
▪हेड कांस्टेबल–132
▪कांस्टेबल–857
▪होमगार्ड–360
▪पी0आर0डी/वन कर्मी–532

कुल–2014

साथ ही 01 कंपनी पीएसी भी तैनात की गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *