पिथौरागढ़ | कतिपय लोगों द्वारा पिथौरागढ़ जनपद में प्रादेशिक सेना भर्ती के दौरान 6- 7 लोगों की मृत्यु होने के संबंध में भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही है । जबकि पिथौरागढ़ पुलिस कप्तान व जिलाधिकारी स्वयं 24 घंटे पल – पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है । जनपद में भर्ती के दौरान शांति व्यवस्था बनी है ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है ।
अपील – जनपद पुलिस की सभी जनता व भर्ती के उम्मीदवारों से अपील है कि वह इस प्रकार की किसी भी भ्रामक अफवाहें प्रसारित न करें और न ही किसी के बहकावे में आएं। सभी शांतिपूर्वक भर्ती में हिस्सा लें, पिथौरागढ़ पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है । भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
















Leave a Reply