नीलकंठ कांवड़ मेला में डाक कांवड़ अपने चरम पर, एसएसपी पौड़ी द्वारा स्वयं संभाला जा रहा मोर्चा कंट्रोल रूम पहुंचकर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की तीसरी आंख से की सतत निगरानी ।

पौड़ी | डाक कांवड़ यात्रा अपने चरम शिखर पर है और नीलकंठ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है । ऐसी स्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा स्वयं मेला सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी व समन्वयन हेतु मोर्चा संभाले हुए हैं। कंट्रोल रूम से लगातार सतत निगरानी कर सम्पूर्ण नीलकंठ कांवड़ मेला क्षेत्र की सीसीटीवी व “तीसरी आंख” (ड्रोन) से निगरानी की जा रही है । इस दौरान सिर्फ नियंत्रण कक्ष तक ही सीमित न रहकर महोदय द्वारा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर विभिन्न यात्रा मार्गों, सुरक्षा चेक पोस्टों/बैरियरों, पार्किंग स्थलों, स्वास्थ्य सहायता केंद्रों एवं खोया-पाया केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं। इस दौरान महोदय द्वारा जिन भी व्यवस्थाओं में कमियां या आवश्यक सुधार की आवश्यकता पाई, उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ साथ जवानों का मनोबल भी बढ़ाया गया ।

🚩 नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या का विवरण🚩

➡दर्शन करने वाले श्रद्धालु दैनिक संख्या (समय सांय 06.00🕔 बजे तक) – 6,51,000
➡कांवड़ मेला शुरू होने से अब तक कुल श्रद्धालुओं की संख्या-41,02,000

पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा का सकुशल व सुरक्षित रूप से संचालन कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *