नैनीताल |
प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है । जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध एंव यातायात नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भीमताल विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भीमताल क्षेत्र में चैकिंग के दौरान हरिनगर, सलड़ी के पास से एक व्यक्ति को कुल 102 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना भीमताल पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त का विवरण-
ललित आर्या पुत्र जगदीश चन्द्र आर्या निवासी गौलापार निकट स्टेडियम, तल्ला मल्ला बागजाला थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष।
















Leave a Reply