नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जनपद में प्रचलित आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों एवं SOG को दिए गए हैं । इन्हीं निर्देशों के तहत जनपद पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्यवाही में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध स्मैक व शराब बरामद की है ।
थाना मुक्तेश्वर-
05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार
थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मोहित कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी लड़फोड़ा, धारी, मुक्तेश्वर, उम्र – 30 वर्ष के कब्जे से 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (Mcdowell’s No. 1) को सरगाखेत मुक्तेश्वर, से अल्टो कार से अवैध शराब परिवहन करते समय गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है ।

थाना मुखानी-
स्मैक तस्कर गिरफ्तार
दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिवम भट्ट पुत्र प्रकाश चंद भट्ट, निवासी कालिका कॉलोनी, गली नंबर 2, लोहारिया साल, तल्ला मेहरा गांव, थाना मुखानी, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र 21 वर्ष को स्थान – रिलायंस मार्ट के पीछे बगीचे के अंदर खंडहर 06.21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाना लालकुआं-
अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अक्षय कुमार पुत्र स्व. नरेश कुमार, निवासी ITBP के पास, इन्द्रानगर प्रथम, बिन्दुखत्ता, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल, उम्र – 28 वर्ष को 23 पाउच अवैध कच्ची शराब व 44 अदद टेट्रा पैक अंगूरी देसी मसालेदार शराब
(स्थान – ITBP के सामने स्लीपर फैक्ट्री के पास, हल्दूचौड़) के साथ गिरफ्तार कर 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
थाना बनभूलपुरा –
अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद
प्रभारी थानाध्यक्ष वनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बिलाल पुत्र अशोक वाल्मीकि निवासी वार्ड नं. 13, राजपुरा, शिव मंदिर के पास, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल को 71 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ (स्थान – KMOU स्टेशन के पास वाली गली, बनभूलपुरा) गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
















Leave a Reply