श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि- बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सघन चैकिंग जारी ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में श्री नीलकंठ कांवड़ मेले को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) टीम द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। BDS टीम द्वारा विशेष रूप से गंगा घाटों,जानकी पुल,परमार्थ निकेतन टैक्सी स्टैंड, बागखाला टैक्सी स्टैंड,भूतनाथ टैक्सी स्टैंड,वानप्रस्थ आश्रम सहित नीलकंठ मंदिर मार्ग और मेला क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों पर बारीकी से जांच की जा रही है । इस चेकिंग अभियान में विशेष रूप से अज्ञात वस्तुओं, लावारिस बैग, संदिग्ध सामग्री या गतिविधियों की को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से समय रहते निपटा जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *